भोपाल

MP में शर्मनाक घटना: कुत्ते की मौत पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

एमपी में कुत्ते की मौत से नाराज युवक ने वृद्ध महिला को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा है। आरोपियों ने पीड़ित महिला के बेटे के साथ भी मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

Image

एमपी में कुत्ते की मौत पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

रीवा: जिले सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव में कुत्ते की कुएं में गिर जाने से हुई मौत के बाद कुत्ते के मालिक ने वृद्ध महिला को निर्वस्त्र करके पीट दिया। उसके बाद बीच बचाव में आए बेटे के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कुत्ते के मालिक को शक था की इन लोगों ने उसके पालतू कुत्ते को मारकर कुएं में फेंक दिया है,जिसके बाद वो गुस्से में आकर वृद्ध महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।

महिला को पीटने का वीडियो वायरल

रीवा जिले में एक बार फिर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है की एक युवक गाली गलौज करता हुआ दूसरे युवक के पास पहुंचा और उसे मारने लगा। इस दौरान उस युवक की मां बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई। आरोप है जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला को निर्वस्त्र करके पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आरोपी का दोस्त बना रहा था वीडियो

यह घटना रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत दुआरी गांव की है, जहां आरोपी युवक शिवम सिंह को शक था की संपूर्णानंद अवस्थी ने उसके कुत्ते की हत्या कर कुंए में फेक दिया है। इसी बात को लेकर आरोपी शिवम ने मारपीट की, जिसका विडियो उसका साथी बना रहा था। विडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article