Valentine Week 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक है, एडवेंचर और प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज शहर मांडू। यहां पर सैलानियों को एडवेंचर के तौर पर हॉट एयर बैलून व योगा समेत कई एक्टिविटी में शामिल होने का मौका मिलता है। बता दें कि, अपने आगोश में प्राकृतिक सौंदर्य की सुंदरता को सहेजे, ये इलाका ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी मशहूर है।
इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक में एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस की तलाश में हैं तो ये शहर आपके लिए मुफीद रहेगा। यहां आप अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसमें सबसे रोचक बात तो ये है कि, आप यहां एडवेंचर के साथ एमपी के पारंपरिक खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां आने के लिए आपको नजदीकी एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन इंदौर मिलेगा। भोपाल से करीब 288 किमी की दूरी है, जबकि इंदौर से महज 66 किमी दूर है ये टूरिस्ट स्पाॅट।
