भोपाल

इंदौर के एरोड्रम रोड पर सड़क दुर्घटना; बेकाबू ट्रक ने बनाया कई राहगीरों और गाड़ियों को शिकार, 2 की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एरोड्रम रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने कई राहगीरों और गाड़ियों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

Image

इंदौर में अनियंत्रित ट्रक के कारण दर्दनाक हादसा (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Indore Truck Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना एरोड्रम रोड पर घटी, जहां ट्रक ने पहले कुछ गाड़ियों को टक्कर मारी और इसके बाद उसमें आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने जानकारी दी कि ट्रक चालक अत्यधिक नशे में था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह गंभीर हादसा हुआ। हादसे के दौरान एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोग घायल हैं, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक ट्रक के नीचे आने के बाद उसके अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article