भोपाल

फिर उमा भारती बदलेंगी रास्ता? राम का नाम लेकर BJP पर बरसीं, कहा- हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 11:11 PM IST

हाल के दिनों में उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोल रखा है। वह शराबबंदी की मांग को लेकर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को भी घेर रही हैं। हाल ही में, वो शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंकती दिखी थीं।

Image

भाजपा नेता उमा भारती

Photo : BCCL

भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती जिस तरह का बयान इन दिनों दे रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वो अपने रास्ते फिर से अलग करने वाली हैं। शराबबंदी को लेकर पहले से ही वो भाजपा सराकर को निशाने पर ले रखी हैं। अब उन्होंने भगवान राम के नाम पर भी पार्टी पर हमला बोल दिया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा राज्य में हनुमान मंदिर बनवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं है। शुक्रवार को कहा कि राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं है। एक बयान में उन्होंने कहा- "कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है।"

उन्होंने कहा-"राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ-- इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी। शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है। इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है। बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है मैं वही करती हूं।"

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा। आगे उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है। हमने तो अनुच्छेद 370 भी हटा दिया। अगर भारत में कोई चीज जोड़ना है तो वह है पाक अधिकृत कश्मीर। राहुल गांधी को अपनी यह यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article