भोपाल

Guna News: भारी बारिश के बाद तालाब बना मौत का ताल, नहाने गए दो भाइयों ने गंवाई जान

गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में सतनपुर गांव में दो नाबालिग भाई तालाब में नहाने के लिए गए थे। लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई। जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए, तब उनके साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। उन्होंने दोनों भाइयों को तालाब से निकाला और अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Guna News: मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में नहाने गए दो नाबालिग भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने उन्हें तालाब से निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। यह घटना गुना से 20 किलोमीटर दूर बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में हुई।

बजरंगगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने बताया कि सतनपुर के एक तालाब में दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा, "शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।" गांव के सरपंच जितेंद्र तोमर ने कहा कि सतनपुर निवासी भानू राजपूत के बेटे विक्रम (13) और लड्डू (11) बुधवार शाम लगभग 4 बजे गांव के ही नजदीक स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान विक्रम और लड्डू काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकले तो उनके साथ तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को सूचित किया।

भारी बारिश से भरे नदी-तालाब

तोमर ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को पानी से बाहर निकाला और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुना में मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है और इस वजह से क्षेत्र के नदी और तालाब भरे हुए हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!