भोपाल

जबलपुर: हिरण बनकर आया काल, ट्रक पलटने से तीन की मौत; पांच घायल

मध्य प्रदेश के चीतल को बचाने के चक्कर में एक पिकअप ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

Image

जबलपुर में रोड एक्सीडेंट

जबलपुर: जिले में एक चीतल (चित्तीदार हिरण) को बचाने के प्रयास में एक पिकअप ट्रक के पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार की शाम शारदा गांव के पास हुई, जब वाहन कटनी जिले के सिलौंदी गांव से मजदूरों को लेकर जबलपुर जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक चित्तीदार हिरण अचानक सड़क पर आ गया। उन्होंने बताया कि पिकअप ट्रक के चालक ने जंगली जानवर को बचाने के लिए ट्रक मोड़ा, लेकिन वाहन पलट गया।

इनकी हुई मौत

उन्होंने बताया कि आदिक सिंह (50), सुरकत सिंह (50) और ओम प्रकाश (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में चित्तीदार हिरण की भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article