भोपाल

तीन महीने बाद भोपाल और इंदौर में कोरोना से एक एक मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 01:22 PM IST

देश के दूसरे राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। करीब तीन महीने बाद इंदौर और भोपाल दोनों जगहों से मौत की जानकारी सामने आई है।

Image

भोपाल-इंदौर में एक एक मौत

Coronavirus case in Bhopal: देश में कोरोना के आंकड़े बेलगाम रफ्तार से बढ़ रहे हैं। अगर बात मध्य प्रदेश की करें तो भोपाल और इंदौर (Corona cases in Indore)में तीन महीने बाद एक एक लोगों की मौत हुई है। इंदौर में 98 साल के स्वतंत्रता सेनानी और भोपाल में एक महिला की मौत हुई। हालांकि दोनों लोग पहले से ही कई तरह की बीमारियों का सामना कर रहे थे। अगर आंकड़ों की बात करें तो इस समय मध्य प्रदेश में अह कुल 10 हजार से अधिक मौत हुई हैं। अगर पिछली मौत की बात करें तो नवंबर 2022 में जबलपुर और इस वर्ष जनवरी के महीने में इंदौर में एक मौत हुई थी। इस समय एक्टिव केस की संख्या 256 है जो एक महीने पहले सिर्फ 32 थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें