भोपाल

भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर दो बार पथराव, कोच के टूटे शीशे; यात्रियों से हुई पूछताछ

Shatabdi Express: भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बुधवार को दो बार हमला हुआ जिसकी वजह से ट्रेन के शीशे टूट गए। पहले दतिया के पास पथराव हुआ और बाद में ग्वालियर स्टेशन पर भी पथराव हुआ। ग्वालियर स्टेशन पर शताब्दी को रोककर जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की।

Image

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव

Photo : Times Now Digital

Shatabdi Express: भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बुधवार को दो बार हमला हुआ जिसकी वजह से ट्रेन के शीशे टूट गए। पहले दतिया के पास पथराव हुआ और बाद में ग्वालियर स्टेशन पर भी पथराव हुआ। इस दौरान यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके बीच दहशत का माहौल था।

किस ट्रेन पर हुआ पथराव

अज्ञात पत्थरबाजों ने 12001 शताब्दी एक्सप्रेस के C3 कोच पर हमला किया। इसी कोच में पूर्व विधायक रघुराज कंसाना बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि दो जगह शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। एक ही कोच पर दोनों तरफ से हमला हुआ। मौके पर पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

यात्रियों से GRP ने की पूछताछ

ग्वालियर स्टेशन पर शताब्दी को रोककर जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की। पूर्व विधायक ने बताया कि सी-3 में 33-34 नंबर की सीट के पास और ग्वालियर में 35, 36, 37 नंबर की सीट के पास हमला हुआ... हम सभी बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शरारती तत्वों ने अंधेरे का लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article