भोपाल

Simhastha 2028: सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन, बनाया जाएगा 29 KM लंबा घाट; 2 करोड़ लोग एक साथ लगाएंगे डुबकी

Simhastha 2028: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके लिए उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा, जिस पर एक साथ 2 करोड़ लोग एक साथ स्नान कर सकेंगे।

Image

शिप्रा नदी घाट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Simhastha 2028: प्रदेश सरकार की कैबिनेट की साल की अंतिम बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखकर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा, जिस पर दो करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में क्षिप्रा नदी के तट पर 778 करोड़ रुपये की लागत से घाट बनाए जाने का निर्णय हुआ। यह घाट 29 किलोमीटर लंबा होगा। इस घाट पर दो करोड़ लोग स्नान कर सकेंगे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास

पूरी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना और कालीसिंध पार्वती चंबल योजना से मध्य प्रदेश का सिंचाई रकबा बढ़ेगा। इन परियोजनाओं में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार का रहेगा। यह बड़ी मदद राज्य सरकारों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

किसानों को मिलेगा लाभ

स्वतंत्रता के बाद यह सबसे बड़ी सिंचाई योजना है, जिससे किसानों को लाभ होगा। राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि शत-प्रतिशत क्षेत्र सिंचित कैसे हो उस पर योजना बनाई जाए और उसे आने वाले समय में पूर्ण कैसे किया जाए, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता के बाद यह सबसे बड़ी सिंचाई योजना है जिससे किसानों को लाभ होगा। राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि शत प्रतिशत क्षेत्र सिंचित कैसे हो उस पर योजना बनाई जाए और उसे आने वाले समय में पूर्ण कैसे किया जाए इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण समस्याओं के निराकरण के लिए अटल ग्रामीण सेवा सदन की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही राज्य में जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 70 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया। सबसे ज्यादा आवेदन उज्जैन में आए। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसलिए भी धन्यवाद दिया है कि उन्होंने वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article