भोपाल

भोपाल में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला; दोस्त की मौत के बाद शुरू हुआ खेल, 3 साल तक छात्रा रही शोषण का शिकार

भोपाल में एक कॉलेज छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग और रेप का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना उस समय शुरू हुई जब छात्रा के एक करीबी मित्र का निधन हो गया। इस दौरान, मृतक के मोबाइल फोन से एक युवक ने कुछ तस्वीरें चोरी कर अपने फोन में ट्रांसफर कर लीं। बाद में, इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Image

भोपाल में ब्लैकमेल और रेप का मामला

Photo : Times Now Digital

भोपाल में एक कॉलेज छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, यह घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब उसके करीबी मित्र की एक हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद, मृतक के मोबाइल फोन में मौजूद कुछ निजी तस्वीरें कुलदीप भदौरिया नामक युवक ने अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लीं।

आरोप है कि कुलदीप ने इन तस्वीरों को एडिट कर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उसने धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई, तो वह ये तस्वीरें सार्वजनिक कर देगा। इसी दबाव में कुलदीप ने छात्रा को तीन साल पहले स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, वह अशोका गार्डन क्षेत्र में रहती है और एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। जब दबाव असहनीय हो गया, तो उसने साहस जुटाकर पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कुलदीप भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बजरिया पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पहले 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई, जिसे बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article