भोपाल

उज्जैन में सट्टा कारोबार का खुलासा, 15 करोड़ से अधिक कैश बरामद; नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस ने दबिश डाली और नौ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही 15 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ है, जिसके लिए नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई है।

Image

छापेमारी में कैश बरामद।

Photo : Times Now Digital

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका खुलासा किया गया है। पुलिस की छापेमारी में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है और करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप मैच के लिए करोड़ों रुपयों का सट्टा चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी, जिसमें इसका खुलासा हुआ है।

दो जगहों पर छापेमारी

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन है, जहां अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उज्जैन में दो जगहों पर दबिश में करोड़ों रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक, थाना खारा कुआं क्षेत्र अंतर्गत मुसद्दीपुरा एवं थाना नीलगंगा अंतर्गत कॉलोनी में छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

15 करोड़ से अधिक कैश बरामद

बताया जा रहा है कि 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई है। इस पूरे मामले में नौ लोगो को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से चांदी भी बरामद हुई है। साथ ही करीब सात देशों की करेंसी भी मिली है। छापे के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

नोट गिनने की मशीन मंगवाई

जानकारी के अनुसार, भारी मात्रा में मिले कैश को गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई है। वहीं, आरोपियों के पास से भी नोट गिनने की मशीन मिली है। पुलिस ने कुछ विदेशी करेंसी भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे मैचों पर सट्टे लगाने का गोरखधंधा कई महीनों से चल रहा था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'