रतलाम: 27 अगस्त यानी आज से गणपति बप्पा के उत्सव का आगाज हो गया है। इस बीच देश के कई हिस्सों में स्थित भव्य पंडालों और गणपति की मूर्तियों की जहां चर्चा हो रही है उसमें मध्य प्रदेश के रतलाम के सर्किल जेल के कैदियों द्वारा बनाई जा रही गणपति मूर्तियों की भी चर्चा है।
रतलाम की सर्किल जेल में बंदियों द्वारा पिछले 25 दिनों से गणेश मूर्तियां बनकर तैयार की जा रही है । मूर्तियां बेहद सुंदर और आकर्षक है जिसकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं। सर्किल जेल के इन बंदियों की बनाई गई मूर्तियों को घर ले जाकर लोगों लोग स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना भी कर रहे हैं।
रतलाम की सर्किल जेल के जेलर ने बताया कि जिला सर्किल जेल में बंद बंदियों द्वारा पिछले 25 दिनों से गणेश मूर्तियां बनाई गई हैं । इनमें मुस्लिम बंदियों द्वारा भी कई गणेश जी की मूर्तियां बनाई गई हैं और मुस्लिम बंदियों की आस्था भी गणेश मूर्तियां बनाने में दिखाई दी। सर्किल जेल में बंद बंदी सलमान ने कई सुंदर गणेश मूर्तियां बनाई हैं ।
सलमान ने बातचीत में बताया कि पिछले दिन सालों से रतलाम की सर्किल जेल में बंदियों द्वारा गणेश मूर्तियां बनाई जा रही हैं जो इस वर्ष भी बनाई गई हैं। हम लोग पिछले 25 दिनों से गणेश जी की मूर्तियां बना रहे हैं। जेल प्रशासन द्वारा दो बार हमे गणेश मूर्तियां बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी और अब इस जेल के बंदी गणपति की सुंदर मूर्तियों को गढ़ रहे हैं।
