भोपाल

राजा रघुवंशी के लिए खुद कफन लेकर पहुंचा था राज, सोनम को कॉल पर दी पल-पल की अपडेट; देखें नया CCTV वीडियो

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। राजा के लिए सोनम का कथित प्रेमी राज खुद कफन लेकर पहुंचा था। जब सोनम इंदौर में छिपी हुई थी, तब उसे राज पल-पल की अपडेट पहुंचा रहा था। राजा का शव आने से पहले ही राज सोनम को पूरी स्थिति की जानकारी फोन पर दे रहा था। इस हत्याकांड से जुड़ा नया सीसीटीवी वीडियो में सामने आया है।

Image

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा (फाइल फोटो)

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में परत दर परत नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा खुद राजा के लिए कफन लेकर पहुंचा था। राजा का शव बरामद होते ही राज ने सोनम को फोन पर सूचना दी। इंदौर में छिपी सोनम उसकी कॉल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। दोनों को अपने षड्यंत्र को अंजाम तक पहुंचाने का इंतजार था। राज ने अपने दोस्तों से राजा की अर्थी के लिए फूल-माला भी मंगवाए थे। राजा का शव आने से पहले उसने कई बार सोनम को फोन कर पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी। वह फोन पर सोनम को पल-पल की अपडेट पहुंचा रहा था। इस वारदात से जुड़ा नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

11 मई को हुई राजा और सोनम की शादी

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हो गए थे। लेकिन जल्द ही यह हनीमून टूर एक दिलदहला देने वाली वारदात में बदल गया। राजा और सोनम 23 मई को अचानक लापता हो गए। जिसके बाद 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग वाटरफॉल के पास एक खाई में सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। इस हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

राजा की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। सभी आरोपी पहले 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए थे।। ताजा अपडेट के अनुसार सोनम और राज को गुरुवार को फिर से दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है, वहीं तीन अन्य आरोपी अब 14 दिन की रिमांड पर हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article