भोपाल

Bhopal Crime: टॉयलेट जाने का किया बहाना, सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल पर मारा हाथ, हिंदू लड़कियों का रेप करने वाले आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Bhopal Crime: एमपी के भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू लड़कियों का रेप कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की जिस दौरान उसे गोली लग गई। आरोपी के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज हैं।

Bhopal Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। यहां कॉलेज में पढ़ रही एक हिंदू छात्रा का रेप कर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी को एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने मौका देख भागने का प्रयास किया, तभी उसका शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में आरोपी को तुरंत पुलिस ने इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी की अब उसकी हालत अब स्थिर है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा भोपाल में एक गिरोह बनाकर जिहाद की मंशा से हिंदू लड़कियों का रेप कर उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान फरहान के रूप में की है, जिस पर अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, इन सभी घटनाओं में मुख्य आरोपी फहरान ही है।

आरोपी फरहान का एनकाउंटर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात हिंदू लड़की के साथ रेप करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी को एक अन्य आरोपी अबरार की तलाश में बिलकिसगंज ले जाया जा रहा था। तभी आरोपी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर पुलिस से गाड़ी रुकवाई। टॉयलेट जाने के दौरान आरोपी ने सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर को छीनने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस छीना-झपटी में गोली चल गई, जो फहरान के दाहिने पैर में लगी। आरोपी को इलाज के लिए तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी फरहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है।

हिंदू लड़कियों को फंसा कर किया रेप

मिली जानकारी के अनुसार, फरहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया था, जिसमें वह हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका रेप करता था और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन करने दबाव बनाता था। आरोपी का टारगेट अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बना था और उनका धर्म परिवर्तन करना था। आरोपी के इस बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़िता ने रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला बागसेवनिया थाने में 18 अप्रैल को दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच की तो लव जिहाद का मामला सामने आया।

आरोपी ने दुष्कर्म को बताया 'सवाब का काम'

पुलिस के अनुसार, आरोपी फरहान ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि हिंदू लड़कियों के साथ दुष्कर्म 'सवाब का काम'है। उसका लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों को निशाना बनाना था। आरोपी के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस ने फरहान के साथ इस गिरोह में शामिल 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। छठा आरोपी अबरार अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अबरार को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article