भोपाल

Indore No Car Day: इंदौर में अनूठी पहल, मनाया गया 'नो कार डे', बस से ऑफिस पहुंचे DM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 04:58 PM IST

no car day in indore: इंदौर में शुक्रवार यानी 22 सितंबर को नो-कार डे मनाया जा रहा है, इस दौरान जिला कलेक्‍टर बस से और महापौर ई-बाइक से ऑफिस पहुंचे।

Image

इंदौर में शुक्रवार यानी 22 सितंबर को नो-कार डे मनाया गया

No Car Day in Indore MP: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बात करें तो इसकी अलग ही पहचान बनी है, ना सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि देश में भी, अब एक बार फिर यहां एक अनूठा काम किया गया, यहां 22 सितंबर को नो-कार डे (No Car Day) मनाया जा रहा है, इस दौरान जिला कलेक्‍टर बस से और महापौर ई-बाइक से ऑफिस पहुंचे वहीं कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारी भी साइकिल, लोक परिवहन सेवा आदि सेवाओं से पहुंचे।

पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से 22 सितंबर 2023 को मनाए जा रहे नो कार डे का इंदौर में व्यापक असर दिखा और अधिकारियों और नेताओं के साथ आम जनता ने भी इसमें बढ़चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान डीएम इलैया राजा टी सिटी बस में सवार होकर अपने कार्यालय पहुंचे तो वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी निगम ऑफिस तक पहुंचने के लिए ई-बाइक और फिर सिटी बस की सहायता ली और कार्यालय पहुंचकर सकारात्मक संदेश दिया।

No Car Day का मकसद लोगों में पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता लाना

डीएम ने बताया कि No Car Day का मकसद लोगों में पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता लाना है और इसका हम सभी को खुले दिल से स्वागत करना चाहिए वहीं सामान्य दिनों के मुकाबले इंदौर की सड़कों पर शुक्रवार को कारों की संख्या काफी कम नजर आईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article