भोपाल

भोपाल नगर निगम ने मानसून के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आंधी बारिश में पहुंचेगी तत्काल मदद

नगर निगम ने बारिश, आंधी और बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड मुख्यालय और सभी जोन ऑफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। ये कंट्रोल रूम 15 जून से 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं की सुविधा जल्द सुनिश्चित की जा सके।

Image

भोपाल नगर निगम ने बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए

Photo : Twitter

Bhopal News: भोपाल नगर निगम (बीएमसी) ने मानसून से पहले बारिश से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिएऔर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बारिश, आंधी और बाढ़ जैसी आपात स्थितियों के लिए फायर ब्रिगेड मुख्यालय समेत सभी जोन ऑफिस में कंट्रोल रूम तैयार किए गए हैं।

नगर निगम ने शहरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर नागरिक बारिश से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि आपात स्थितियों में त्वरित सहायता मिल सके। ये कंट्रोल रूम 15 जून से 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है, जिसके मद्देनजर बीएमसी आपदा नियंत्रण प्रयासों को तेज कर रही है। इस पहल के तहत यातायात पार्क स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय में एक मुख्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके प्रभारी फायर ऑफिसर सौरभ पटेल होंगे। माता मंदिर केंद्रीय कर्मशाला कंट्रोल रूम के प्रभारी उपायुक्त चंचलेश गिरहरे हैं। वहां जोनल अधिकारी टीम के साथ तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0755-2542222, 2540220 एवं 2701401 रहेंगे।

इससे नागरिकों को किसी भी मौसम संबंधी समस्या के दौरान तत्काल सहायता प्राप्त करने में सुविधा होगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर