MP Youth Congress Election: मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकन की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 20 नामांकन फार्म भरे गए थे, जिनमें से एक नामांकन को रिजेक्ट किया गया और एक को होल्ड पर रखा गया। राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट हुआ है।
महासचिव के 178 उम्मीदवार
कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए टक्कर ज्यादा है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4 के नामांकन होल्ड किए गए हैं और 178 नामांकन स्वीकार किए गए हैं।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार
प्रदेश अध्यक्ष के लिए 18 उम्मीदवारों में नाम हैं। इनमें योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, और मोनिका मांडरे शामिल हैं।
रेस में यश आगे
पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया का नाम रेस में आगे है और फिलहाल कांग्रेस के सभी दिग्गजों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई दावेदारों ने परिवारवाद को लेकर यश पर सवाल उठा रहे हैं।
