भोपाल

MP Accident: शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 11 घायल

MP Accident: एमपी के शिवपुरी में एक मिनी बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में जा भिड़ी। दोनों वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

MP Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत और 11 लोग के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी बने बताया कि एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई।

मिनी बस ट्रक से भिड़ी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा सुरवाया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मिनी बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरह सामने से आ रहे ट्रक में जा भिड़ी, जिस कारण यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि गुजरात के मेहसाणा और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 संगीत कलाकार वाराणसी में आयोजित एक शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद वापस लौट रहे थे।

शनिवार तड़के ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में से 7 की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है की यह हादसा हुआ कैसे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!