भोपाल

फिर फटा मोबाइलः MP में बुजुर्ग की मौत, उड़े शरीर के चीथड़े; आशंका- चार्जिंग पर बात के दौरान हुआ हादसा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 28, 2023, 12:38 PM IST

Ujjain Latest News: वैसे, इससे पहले स्मार्टफोन ब्लास्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें वन प्लस कंपनी के कुछ मॉडल को लेकर पूर्व में सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना रोष जाहिर किया था।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

डिजिटल इंडिया के दौर में मोबाइल फोन्स हमारी लाइफ लाइन बन चुके हैं। इन्होंने न सिर्फ हमें बल्कि हमारी जिंदगी को भी आसान, तेज-तर्रार और स्मार्ट बना दिया है, पर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें मोबाइल फोन के फटने से कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। बताया गया कि दर्दनाक घटना के दौरान वह चार्जिंग पर लगे फोन पर बात भी कर रहे थे। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मृतक के शरीर के चीथड़े उड़ गए थे।

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास का है। दरअसल, महाकाल की नगरी से लगभग 40 किलोमीटर दूर बड़नगर में सोमवार (27 फरवरी, 2023) को दयाराम बारोड़ (68 साल) का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा था। इसी बीच, उनके पास फोन आया और जैसे ही उन्होंने उसे रिसीव किया तो कुछ ही सेकेंड्स के बाद उनकी जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोरदार ब्लास्ट के बाद मृतक के शरीर के सिर से सीने तक चीथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घटनास्थल से जांच-पड़ताल के दौरान ओप्पो कंपनी के क्षतिग्रस्त मोबाइल के पार्ट्स मिले। ऐसे में अटकल है कि चार्जिंग के दौरान बात करते वक्त मोबाइल फटा होगा और वह उस ब्लास्ट के शिकार हुए होंगे।

मोबाइल तंदुरुस्त रखने में ये टिप्स आएंगे आपके काम80 फीसदी से अधिक बैट्री को चार्ज न करें। चार्जिंग ओरिजिनल चार्जर के जरिए करें। डुप्लीकेट या रेपेलिका चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप ऐसा करेंगे, तब इससे आपके फोन की बैट्री पर खराब असर पड़ेगा और वह समय से पहले हीट होने लगेगी। साथ ही चार्जिंग के समय डिवाइस पर बात करने, गेम खेलने या फिर अन्य काम करने से बचें।

फोन को 'हल्का' रखें। हल्के या फिर लाइट से मतलब यह है कि आप डिवाइस में अधिक ऐप्लिकेशन और डेटा न रखें। फोन ओवरलोड रहता है तब वह हद से अधिक हीट होने लगता है। मेमोरी 70 फीसदी से अधिक खाली रखने की कोशिश करें।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी

Delhi News: दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

Delhi News:  दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

J&K News: राजौरी के LoC सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने इलाके में बढ़ाई चौकसी और चलाया सर्च ऑपरेशन

J&K News: राजौरी के LoC सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने इलाके में बढ़ाई चौकसी और चलाया सर्च ऑपरेशन