भोपाल

MP: अच्छी खबर! जल्द ही बाबा महाकाल की नगरी में उतरेंगी फ्लाइट्स, उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की कवायद तेज, जानें पूरी योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 01:17 PM IST

MP: इस बार के बजट में सूबे की शिवराज सरकार ने उज्जैन के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। सनातन आस्था की पौराणिक अवंतिका नगरी में एयरपोर्ट बनाने की घोषण की गई है। बजट में उज्जैन के दताना में मौजूद हवाई पट्टी का विस्तार कर उसे हवाई अड्डे में तब्दील किया जाएगा। बजट घोषणा के मुताबिक, अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में फ्लाइट्स लैंड करने लगेंगी।

Image

मध्य प्रदेश के उज्जैन में जल्द बनेगा एयरपोर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • एमपी सरकार ने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की
  • सरकार ने इस साल के अपने बजट में दी बाबा महाकाल की नगरी को सौगात
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य भी जुटे हैं यहां एयरपोर्ट बनवाने में

MP: पौराणिक सनातन मान्यता के मुताबिक देश के 12 प्रमुख ज्योर्तिलिंगों में से एक मध्य प्रदेश के बाबा महाकाल के दर पर भक्तों के अब जल्द पहुंचने की राह आसान होगी। इस बार के बजट में सूबे की शिवराज सरकार ने उज्जैन के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। सनातन आस्था की पौराणिक अवंतिका नगरी में एयरपोर्ट बनाने की घोषण की गई है।

बजट में उज्जैन के दताना में मौजूद हवाई पट्टी का विस्तार कर उसे हवाई अड्डे में तब्दील किया जाएगा। बजट घोषणा के मुताबिक अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में फ्लाइट्स लैंड करने लगेंगी। अब हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर लैंड एक्वेजेशन समेत तमाम तरह के कार्य करवाने की कवायद तेज की जाएगी। गौरतलब है कि, मंदिर इलाके का विस्तार कर महाकाल लोक बनाने के बाद यहां पर देश के हर कोने से भारी तादात में भक्त बाबा के दीदार करने आ रहे हैं। इनमें से हवाई सफर करने वाले श्रद्धालु भी इस बार उज्जैन पहुंचे हैं।

फिलहाल ऐसे पहुंचते हैं भक्त उज्जैन

महाकाल मंदिर के फर्स्ट फेज के विस्तार के बाद से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि, अब उज्जैन में एयरपोर्ट की जरूरत होगी। बता दें कि, फिलहाल श्रद्धालुओं को हवाई सफर कर उज्जैन पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर उतरना पड़ता है। इसके बाद श्रद्धालु बस या फिर टैक्सी के जरिए 55 किमी का सफर तय कर बाबा के द्वार पहुंचते हैं। गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साल 2021 में अपने उज्जैन प्रवास के दौरान यहां पर एयरपोर्ट बनाने की दरकार बताई थी और कहा कि, इसके लिए जल्द प्रयास शुरू किए जाएंगे।

एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने किया था सर्वे

उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने को लेकर एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया था। वहीं साल 2021 से ही सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने को लेकर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने सीएम शिवराज को भी पत्र भेजकर 200 करोड़ खर्च करने की बात कही थी। गौरतलब है कि, सर्वे के मुताबिक, उज्जैन की दताना एयर स्ट्रीप को एयरपोर्ट में तब्दील करने के लिए फर्स्ट फेज में 252 एकड़ जमीन के अलावा 200 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। हालांकि उज्जैन के देवास रोड पर स्थित 95 हेक्टेयर में मौजूद दताना एयर स्ट्रीप पर हल्के विमान समेत चोपर उतर पाते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article