भोपाल

MP Election Video:जब सीहोर की जनता के बीच सीएम शिवराज ने चुनाव लड़ने को लेकर पूछा-चुनाव लड़ू के नहीं, यहां से लड़ू के नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 10:12 PM IST

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का पारा हाई होता जा रहा है, इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह सीहोर पहुंचे वहां सीएम शिवराज ने चुनाव लड़ने को लेकर जनता से पूछा- चुनाव लड़ू के नहीं, यहां से लड़ू के नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव लड़ने को लेकर अपने संबोधन के दौरान क्षेत्र की जनता से ही पूछ लिया,चुनाव लड़ू के नहीं, यहां से लड़ू के नही वहीं इस दौरान मौजूद लोगों ने मामा- मामा के नारे जमकर लगाए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सातदेव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

गौर हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले में पहुंचे थे यहां उन्होंने कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को हर महीने 1250 रुपये की राशि प्रतिमाह सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है, लाड़ली बहना योजना ने बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान दिलाया है।

लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से बहनें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। हर लाड़ली बहना को 250 रुपये के मान से बढ़ाते हुए तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article