भोपाल

Bhopal News: विवाहित महिला की आत्महत्या से सनसनी, सोता रहा परिवार; पति ने लगाया प्रेम संबंध होने का आरोप

भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार की तड़के लगभग 3:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था।

Image

पति बोला - आत्मग्लानि में कर ली आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान 24 वर्ष की मुस्कान के रूप में हुई है। यह महिला अनिल नाम के व्यक्ति की पत्नी थी। मृतक महिला महिला के पति अनिल का आरोप है कि मुस्कान का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अनिल का आरोप है कि मुस्कान अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। अनिल ने बताया कि उनकी शादी को 7 साल हो गए हैं और उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान पहले भी अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी है। लेकिन तब उसे समझाकर वापस लाया गया था।

अनिल ने मुस्कान को गुरुवार-शुक्रवार की रात अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। अनिल ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उन्होंने मुस्कान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मुस्कान का मोबाइल फोन जरूर जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने पति के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मृतक महिला के मायके के पक्ष के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article