भोपाल

Bhopal: 47 बरस के शख्स को 19 साल की लड़की से हुआ प्यार, पर बीवी की शिकायत पर पहुंच गया जेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 04:55 PM IST

Bhopal Police: भोपाल में एक अजीबोगरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स को अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार हो गया। उसके साथ रहने के लिए शख्स ने अपने ही घर के गहने चोरी कर लिए और लड़की के साथ फरार हो गया। पत्नि की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

भोपाल में अपने से आधे उम्र की लड़की से शख्स को हुआ प्यार

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
KEY HIGHLIGHTS
- भोपाल के अयोध्या नगर थाने का मामला
- गर्लफ्रेंड के साथ रहने के लिए शख्स ने चुराए पत्नी के गहने
-पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Bhopal News: राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 47 साल के शख्स को अपनी बेटी की उम्र यानि 19 साल की एक लड़की से इश्क हो गया। इतना ही नहीं लड़की भी उससे बेपनाह मोहब्बत करने लगी। ऐसे में शख्स अपनी गर्लफेंड की डिमांड पूरा करने और उसके साथ लिव-इन में रहने के लिए अपने घर में रखे गहने चोरी कर लिए। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है। जहां एक सरकारी स्कूल में बतौर टीचर महिला के पति को गहने चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

युवक ने यह चोरी अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ रहने के लिए और उसकी मांगो को पूरा करने के चक्कर में की थी। आरोपी ने पत्नी-बेटी के जेवर, ढाई लाख रुपए नकद चोरी किए थे। जिसके बाद से पिछले तीन दिनों से आरोपी और वह लड़की गायब हो गए थे। महिला को शंका हुई और उसने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई तो सारी कहानी सामने निकलकर आ गई।

लड़की बोली- करती हूं प्यार, नहीं हो सकती जुदा

मिली जानकारी के अनुसार महिला टीचर ने अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश अभी कर ही रही थी, इसी बीच पुलिस के पास एक लेटर आया। यह लेटर किसी और का नहीं था बल्कि उस लड़की का था जिसकी खोज पुलिस कर रही थी। पत्र में लिखा था कि वह शख्स के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मैं बालिग भी हूं, और मुझ पर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया गया है। वह शख्स के साथ लिव इन में आगे भी रहना चाहती है। इसके बाद दोनों को पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई। जब पूछताछ की गई तो शख्स ने पत्नी और बेटी के गहने चुराने वाली बात कबूल कर ली।

ऐसे शुरू हुई पड़ोसी लड़की से लव स्टोरी

जानकारी के लिए बता दें कि महिला टीचर का पति बेरोजगार है। वो 3 जून 2022 से पत्नी से अलग रहने लगा था। इसी बीच 26 जून को महिला टीचर को पता चल गया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक 19 साल की लड़की लापता हो गई है। अगले दिन उसे पति भी नजर नहीं आ रहा था। फिर घर से गहने गयाब हुए तो पत्नी को पूरा माजरा समझ में आ गया। वहीं पुलिस की जांच के दौरान यह सामने आया है कि शख्स के घर के पास ही उसकी प्रेमिका रहती है। लड़की के पिता को ब्रेन कैंसर हो गया है। पिता की बीमारी के चलते शख्स का कई बार घर पर आना-जाना हुआ। वहीं शख्स ने इस बीच पिता की बीमारी को लेकर मदद भी की थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों को प्यार हो गया। लड़की को पहले ही पता था कि वह जिससे मोहब्बत करती है वो शादीशुदा है। फिर वो उसके साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दी थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'