भोपाल

Indore News: इंदौर में डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 08:17 PM IST

इंदौर में एक व्यक्ति ने एक लड़की और उसके दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह मामला एक तरफा प्यार से जुड़ा हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। इंदौर में एक तरफा प्यार के चक्कर में तीन जानें चली गईं। एक युवक ने गुरुवार को एक लड़की और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीणा ने बताया कि खंडवा रोड स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हुए विवाद के बाद अभिषेक यादव (26) ने स्नेहलता जाट (22) और उसके दोस्त दीपक जाट (25) को देशी पिस्तौल से गोली मारी। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अभिषेक भाग कर एक निजी महाविद्यालय के परिसर में पहुंचा और इसी हथियार से आत्महत्या कर ली।

डीसीपी ने बताया कि पहली नजर में मामला एक तरफा प्यार का लग रहा है। वारदात की स्पष्ट वजह पता लगाने के लिए हम विस्तृत जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड का आरोपी अभिषेक सीहोर जिले का रहने वाला था। डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड में इस्तेमाल देशी पिस्तौल घटनास्थल से बरामद कर ली गई है।

हत्या से पहले तीनों ने की बात

चश्मदीदों के मुताबिक गोलीबारी से पहले तीनों ने स्वामीनारायण मंदिर में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि अभिषेक और स्नेहलता करीब दो साल पहले एक-दूसरे के करीबी सम्पर्क में आए थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच अलगाव हो गया था जिससे अभिषेक क्षुब्ध था।

युवती और उसके दोस्त की हत्या

उन्होंने बताया कि स्वामीनारायण मंदिर परिसर में विवाद के दौरान अभिषेक ने सबसे पहले स्नेहलता के दोस्त दीपक को निशाना बनाते हुए दो गोलियां दागीं। पुलिस ने बताया कि दीपक को गोली लगते ही स्नेहलता उससे लिपट गई। इस पर अभिषेक ने स्नेहलता को भी निशाना बनाते हुए दो और गोलियां दागीं।

आरोपी ने की आत्महत्या

अधिकारी ने बताया कि दोनों को गोली मारने के बाद आरोपी युवक भागकर एक निजी कॉलेज में घुस गया और वहां उसने खुद की कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली मार ली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article