भोपाल

Maha Shivratri 2023: 18 लाख दीयों से रोशन हुई बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी, सीएम ने जलाया पहला दीपक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 05:46 PM IST

Maha Shivratri 2023: मां शिप्रा नदी के तट पर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीपक रोशन हुए तो विश्व रिकाॅर्ड बन गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री शिवराज को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। सीएम शिवराज सिंह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे। सीएम ने पत्नी के संग बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Image

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर बना विश्व रिकाॅर्ड, 18 लाख दीपक एक साथ हुए रोशन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार महाकाल की नगरी में एक साथ रोशन हुए 18 लाख दीपक
  • शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत सीएम ने जलाया पहला दीपक
  • इस बार एक ही दिन में शिवरात्रि पर बिका 54 लाख का लड्डू का प्रसाद

Maha Shivratri 2023: मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में दीपावली जैसा दृश्य नजर आया। यहां शाम को मोक्ष दायिनी मां शिप्रा नदी के तट पर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के तहत एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीपक रोशन हुए तो विश्व रिकाॅर्ड बन गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री शिवराज को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।

इससे पहले कार्यक्रम का आगाज सीएम शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ प्रथम दीपक प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाना शुरू कर दिया। बता दें कि, इस आयोजन के तहत लक्ष्य 21 लाख दीपक रोशन करने का था। गौरतलब है कि, बाबा महाकाल की अवंतिका नगरी में कुछ माह पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद यह प्रथम महाशिवरात्रि है। रविवार को रात्रि 11 बजे तक मंदिर बाबा के भक्तों के लिए खुला रहेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि, अब तक 13 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे हैं।

सीएम ने की पत्नी के साथ महाकाल की आराधना

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे। सीएम ने पत्नी के संग बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद सीएम ने बोट में बैठकर शिप्रा नदी को निहारा व तट पर दीयों की रोशनी का भी जायजा लिया। वहीं एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। बता दें कि, शिवरात्रि महापर्व के मौके पर बाबा महाकाल का राजा रूप में श्रृंगार किया गया। इसके बाद अर्द्धनारीश्वर के तौर पर श्रृंगार किया गया।

इतने घंटे में ही बिक गए क्विंटलों लड्डू

मगर इस बार महाशिवरात्रि पर बाहर से आने वाले भक्तों ने बाबा की लड्डू प्रसादी खरीदने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शनार्थियों की संख्या का आंकड़ा करीब 13 लाख तक पहुंच गया। इस बार महाशिवरात्रि पर एक ही दिन में भगवान महाकाल के लड्डू भोग प्रसाद के करीब 32 काउंटर से डेढ़ सौ क्विंटल प्रसाद की बिक्री हुई है। जिसके चलते मंदिर समिति को करीब 54 लाख की आय हुई है। बता दें कि, इससे पहले कभी भी शिवरात्रि पर एक ही दिन में इतना प्रसाद नहीं बिका। इससे पूर्व नागपंचमी पर करीब 12 लाख रुपए के लड्डू प्रसादी बिके थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें