भोपाल

MP Elections: कांग्रेस के नहीं होंगे 'पैराशूट उम्मीदवार', सर्वे के हिसाब से देंगे टिकट- कमलनाथ ने किया साफ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 09:44 PM IST

Madhya Pradesh Elections 2023: सनातन के मसले पर हुए सवाल को लेकर कमलनाथ ने जवाब दिया- सनातन धर्म को तो हम सब स्वीकार करते हैं। यह कोई कहने की आवश्यकता है। अपना देश सनातन धर्म का भी देश है, बाकी भी धर्म हैं, पर सनातन धर्म यह शिक्षा नहीं देता कि दूसरे धर्म को दूर रखा जाए।

Image

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Madhya Pradesh Elections 2023: Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सूबे में कांग्रेस की इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने साफ किया है कि पार्टी की ओर से इस बार के विधानसभा चुनाव में कोई भी पैराशूट उम्मीदवार नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्वे के हिसाब से ही लोगों को टिकट दिया जाएगा।

शुक्रवार (15 सितंबर, 2023) को सूबे के अशोक नगर जिले में पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने बकाया कि कोई पैराशूट नहीं होगा। जो दूसरी पार्टियों से कांग्रेस में आ रहे हैं, जब तक स्थानीय संगठन उन्हें स्वीकार नहीं करता है, तब तक कोई भी नहीं आता है।

वह आगे बोले- अभी जिन्होंने ज्वाइन किया, उनके साथ मंच पर हमारा स्थानीय संगठन भी बैठा था। स्थानीय संगठन को सबसे पहले उन्हें स्वीकार करना है। टिकट कोई पैराशूट से नहीं मिलेगा। टिकट के लिए हमने सर्वे कराया है। अभी कांग्रेस कमेटी ने सर्वे कराया है, उसी हिसाब से टिकट दिए जाएंगे।

आगे प्रदेश के मौजूदा हालात का जिक्र छेड़ते हुए पूर्व सीएम ने बताया, "हमारे सामने प्रदेश की तस्वीर है, ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है कि भ्रष्टाचार की क्या सीमा है। आज भ्रष्टाचार का क्या रिकॉर्ड है। घोटाले का क्या रिकॉर्ड है, ये घोटालों की सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार, झूठों की सरकार आज मध्यप्रदेश में है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article