Jabalpur News: मध्य प्रदेश में जिम ट्रेनर और यौन उत्पीड़न का एक और मामला आया है इस बार ये मामला जबलपुर से आया है। यहां एक महिला ने एक जिम ट्रेनर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला जिम में मैनेजर पद पर काम करती थी इसकी जानकारी पुलिस ने दी।
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, "पनागर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम ट्रेनर ने उसे एक रिसॉर्ट में बुलाया था। वह जिम में मैनेजर के पद पर काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ यौन शोषण किया गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।"
जानकारी के मुताबिक, रांझी थाना क्षेत्र में यह जिम है, जिसका मालिक उदय रघुवंशी नाम का एक शख्स है। पीड़ित महिला का आरोप है कि 8 जून को उदय रघुवंशी उसे लक्ष्मी रिसॉर्ट में ले गया। जहां उसने उसके साथ दरिंदगी की। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है।
