भोपाल

Indore News: इंदौर में साइलेंट अटैक का एक और केस, युवक की हुई मौत; वीडियो हो रहा वायरल

Indore News: इंदौर के चंदन नगर में साइलेंट अटैक से एक और मौत का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

इंदौर में काम करते समय पेंटर को आया हार्ट अटैक

Photo : Times Now Digital

Indore News: इंदौर शहर के थाना चंदन नगर क्षेत्र में साइलेंट अटैक से एक और मौत का मामला सामने आया है। लाइव वीडियो में पेंटर युवक बैठा हुआ है और उसे अचानक अटैक आता है और इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। जानकारी के अनुसार घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है जहां पर आशीष पिता मुन्ना लाल(28) साल एक मल्टी पर काम कर रहा था, काम करते वक्त अचानक उसे साइलेंट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जहां उसका साथी उसके साथ ही खड़ा हुआ था लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आशीष केवल अपना काम कर रहा है और अटैक आया और वो कुछ देर तड़पने लगा और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई।

बता दें दो दिन पहले ही इंदौर ग्रामीण डीआईजी कार्यालय में पदस्थ ASI प्रवीण बघेल की भी साइलेंट अटैक से मौत हुई थी। परिवार वालों ने बताया था कि प्रवीण ने रात में खाना खाया और वह आराम से सो रहे थे। अचानक 4:00 से 5:00 बजे के बीच प्रवीण की नींद खुली और उसे दो-तीन हिचकी आई जिसके बाद सीने में दर्द के कारण ASI की मौत हो गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article