भोपाल

Indore News: इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला! इंडिया के बजाय भारत के इस्तेमाल के प्रस्ताव को दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 09:24 PM IST

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम की महापौर परिषद ने इस निकाय के आधिकारिक कार्यक्रमों और पत्राचार में देश के नाम के रूप में ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ के इस्तेमाल के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी।

Image

इंदौर नगर निगम में इंडिया' के बजाय भारत का होगा इस्तेमाल (फाइल फोटो- SwachhIndore)

Indore News: मध्य प्रदेश का इंदौर नगर निगम ने एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल इंदौर नगर निगम ने फैसला किया है कि वो इंडिया के बजाय भारत नाम का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए आए प्रस्ताव को मंजूरी भी दे गई है।

प्रस्ताव हुआ पास

पीटीआई के अनुसार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम की महापौर परिषद ने इस निकाय के आधिकारिक कार्यक्रमों और पत्राचार में देश के नाम के रूप में ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ के इस्तेमाल के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रथम नागरिक पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अब इंदौर नगर निगम के आधिकारिक कार्यक्रमों और पत्राचार में देश के नाम के रूप में ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ का इस्तेमाल किया जाएगा।

आगे अब क्या

उन्होंने बताया कि इस आशय के प्रस्ताव को इंदौर नगर निगम की अगले महीने संभावित परिषद बैठक में भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इस बैठक में शहर के सभी 85 पार्षद हिस्सा लेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पीटीआई से कहा-"इंडिया के रूप में देश का नामकरण अंग्रेजों की देन है, जबकि भारत के संबोधन से देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का बोध होता है। संविधान के अनुसार भी हमारे देश का नाम भारत ही है।"

विपक्ष का पलटवार

इंदौर नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। वहीं निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे ने कहा-"देश को भारत और इंडिया, दोनों नामों से जाना जाता है लेकिन जब से विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) नाम का गठबंधन बनाया है, तब से भाजपा देश के नाम को लेकर विभाजनकारी राजनीति पर उतर आई है ताकि महंगाई और बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। अगर भाजपा को देश के नाम के रूप में ‘इंडिया’ शब्द से आपत्ति है, तो उसने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में ‘इंडिया शाइनिंग’ का नारा क्यों दिया था?"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article