भोपाल

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से काबू पाया

Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है, जहां गेट नंबर 1 पर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय आग की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।

Image

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगी आग

Photo : iStock

Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें गेट नंबर 1 पर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में आग लगी। यह आग महाकाल मंदिर फैसिलिटी सेंटर पर बने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय तक फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण इनवर्टर बैटरी में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है।

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ये मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है, जहां प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article