भोपाल

इंदौर में आतिशबाजी के दौरान BJP कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

इंदौरके जावरा कंपाउंड क्षेत्र में बीजेपी कार्यालय में आतिशबाजी के दौरान आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

इंदोर के बीजेपी कार्यालय में लगी आग (फोटो साभार - ANI)

Indore News: इंदौर में रविवार को आतिशबाजी के दौरान बीजेपी कार्यालय में आग लग गई। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने के मौके पर बीजेपी के नेता जश्न मना रहे थे। तभी आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से इंदौर में चार मंजिला पार्टी कार्यालय की छत पर आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

छत पर रखा था फर्नीचर का सामान

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि शहर के जावरा कम्पाउंड क्षेत्र में भाजपा के मुख्य कार्यालय की छत में पार्टी कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी के दौरान आग लगी। भाजपा के मीडिया विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान पार्टी कार्यालय की छत पर पड़े प्लाईवुड के टुकड़ों, पुराने सोफा, फर्नीचर और अन्य अनुपयोगी सामान में किसी पटाखे के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि आग पर दमकल विभाग की मदद से काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'