भोपाल

Bhopal Gold and Silver Rate Today: भोपाल में सोने के रफ्तार में लगा ब्रेक, भाव में आई कमी, जानिए नया रेट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 06:35 PM IST

Bhopal Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: भोपाल में आज सोने के दामों में बीते दिन की अपेक्षा मामुली बदलाव हुआ है। भोपाल में आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 51,740 रुपए है, जो कि, बीते दिन से 110 रुपए कम है। उसी तरह 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 49,280 रुपए है। 22 कैरेट के सोने के दाम में 100 रुपए की कमी आई है। चांदी का दाम प्रति किलो के हिसाब से 500 बढ़कर 68,000 रुपए हो गया है।

Image

भोपाल में 29 नवंबर को सोने चांदी के भाव

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने के दाम में आई मामुली कमी
  • चांदी के दाम में आई 500 की उछाल
  • शादियों के सीजन होने से सोना खरीदने का सही अवसर

Bhopal Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में इस समय सोने और चांदी की मांग लोगों में बढ़ गई है। अगर घर में शादी है और आप सोने-चांदी की खरीदारी के लिए जा रहे हैं और जानना चाहते हैं कि, आज सोने के दामों में क्या बदलाव आया है तो चलिए हम बताते हैं। बता दें कि, आज का दिन आपके लिए सोने और चांदी खरीदने के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि बीते दिन के मुकाबले आज मंगलवार को सोने के दाम में मामुली कमी आई है। चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है।

बता दें कि, आज सोने के रेट में कल यानी 28 नवंबर से मामुली कमी आई है। भोपाल सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 49,280 रुपए है। जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 110 रुपए का अंतर आया है और इसकी कीमत 51,740 रुपए है। बता दें कि, कल की अपेक्षा 22 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपए और 24 कैरेट के सोने के दाम में 110 रुपए की कमी आई है।

चांदी की चमक बढ़ी

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन की अपेक्षा चांदी की कीमत में 500 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। आज एक ग्राम चांदी खरीदने के लिए आपको 68 रुपए खर्च करने होंगे, यानी कीमतें कल से 500 रुपए अधिक होंगी। इस वजह से एक किलो चांदी का भाव आज 68,000 रुपए है। आपको बता दें कि,बीते दिन चांदी की कीमत 67,500 रुपये ही थी, यानी कीमतों में 500 रुपए का अंतर आया है।

सोने की गुणवत्ता में अंतर

जानकारी के लिए बता दें कि, 24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट करीब 91 फीसदी तक शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर नए आभूषण तैयार किए जाते हैं। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, बता दें कि, 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बन सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचने का काम करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article