भोपाल

MP News: CM मोहन यादव ने सिंगरौली को दी बड़ी सौगात, 253 करोड़ के 73 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में 253 करोड़ के 73 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने कई सारी घोषणाएं की।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को सिंगरौली में 253 करोड़ के 73 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की बहनों से संवाद भी किया।

सिंगरौली में एयर एंबुलेंस की सुविधा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगरौली में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली कि यहां रेल और सड़क की सुविधाएं हैं, लेकिन अब हमारी सरकार यहां हवाई अड्डा बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि यहां से एयर एंबुलेंस की सुविधा भी शुरू की जाएगी और गरीब से गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

भाजपा सरकार में समानता पर जोर

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। यह सरकार सबकी इज्जत करने वाली सरकार है। उन्होंने समानता की बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार में गरीब से गरीब लोगों का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां महिलाओं को पहले आदर दिया जाता है, जैसे कि सीता राम, राधा कृष्ण...।

उन्होंने कहा कि गौमाताओं के लिए गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय माता का अनुदान भी बढ़ाया जाएगा। हमारी सरकार इसे 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये करने वाली है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभी योजनाएं जारी रहेंगी।

मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पर जो सवाल उठाए, भगवान राम पर जो ऊंगली उठाए, मंदिर निर्माण में जो अड़ंगे लगाए, भगवान राम के पैदा होने के प्रमाण मांगे, ऐसी आभागी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर का निर्माण हो गया और उन्हें निमंत्रण भेजा गया तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article