भोपाल

एमपी में 14 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश; अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक महिला के साथ 14 लाख रुपये की हाई-टेक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ठगी एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के नेटवर्क का हिस्सा थी, जो थाईलैंड और कंबोडिया से टेलीग्राम के माध्यम से संचालित हो रहा था। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सिम बॉक्स, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Image

भोपाल में हाईटेक ठगी का मामला (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक महिला से 14 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, इंजीनियर ऋषिकेश उर्फ ऋषभ हसूरकर और उसके ड्राइवर सुरेश को गिरफ्तार किया है। यह ठगी एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के साथ मिलकर की गई, जो टेलीग्राम के माध्यम से थाईलैंड और कंबोडिया से संचालित हो रहा था।

आरोपियों ने एक तकनीकी सेटअप तैयार किया था जिसमें थाईलैंड से कॉल जनरेट कर उन्हें सिम बॉक्स के जरिए भारत में जीएसएम कॉल में बदला जाता था। इससे कॉल भारतीय नंबर जैसी लगती थी, जिससे लोग भ्रमित होकर इसे पुलिस या सीबीआई की कॉल समझ बैठते और डर के कारण पैसे ट्रांसफर कर देते।

पीड़िता अंशु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आईडी का दुरुपयोग कर उसे धमकाया गया और 14 लाख रुपये की ठगी की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों को सिम बॉक्स थाईलैंड से कुरियर किए गए थे। पुलिस ने ठाणे से दोनों को गिरफ्तार कर उनके फ्लैट से 12 सिम बॉक्स, 1700 से अधिक एयरटेल सिम कार्ड, 19 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 4 राउटर, 4 गैंगबॉक्स, 8 चेकबुक, एटीएम कार्ड, 1.5 लाख रुपये नकद और विदेशी मुद्रा जब्त की।

इसके अलावा, ऋषिकेश के पास कई शेल कंपनियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनके नाम पर सैकड़ों सिम कार्ड लिए गए थे। अब पन्ना पुलिस इस मामले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी I4C और राज्य साइबर पुलिस की मदद ले रही है, क्योंकि इसमें विदेशी नागरिकों की संलिप्तता की आशंका है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह गिरोह भारत में बैठकर विदेशी नेटवर्क के इशारों पर काम कर रहा था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article