भोपाल

भोपाल के लिए अच्छी खबर, रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी स्वदेश दर्शन ट्रेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 03:42 PM IST

अब रेलवे भोपाल सहित इंदौर के लोगों को स्वदेश ट्रेन के जरिए देश के कई धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाएगा। ट्रेन 20 जनवरी को दक्षिण भारत के धार्मिक शहरों की पहली ट्रिप पर रवाना होगी। प्रति व्यक्ति 15 हजार 5 सौ रुपए खर्च आएगा व यह कुल नौ दिन व आठ रात्रि की यात्रा होगी ।

Image

स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाने की तैयारी

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वदेश ट्रेन राजधानी के रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी
  • 20 जनवरी को दक्षिण भारत के लिए पहली ट्रिप पर
  • प्रति व्यक्ति 15 हजार 5 सौ रुपए खर्च आएगा

Bhopal Railway News: राजधानी भोपाल सहित इंदौर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब रेलवे दोनों शहरों के लोगों को स्वदेश ट्रेन के जरिए देश के कई धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाएगा। रेलवे की आईआरसीटीसी विंग की ओर से स्वदेश ट्रेन राजधानी के रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होकर आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग समेत तिरुपति, रामेश्वरम व मदुरै की यात्रा करवाएगी। बता दें कि, रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉर्पोरेशन की ओर से चलाई जा रही स्वदेश ट्रेन 20 जनवरी को इंदौर होते हुए दक्षिण भारत के धार्मिक शहरों की पहली ट्रिप पर रवाना होगी।

इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। यात्रा के शामिल होने के इच्छुक लोग रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना टिकट बुक करवा सकते हैं।

ये होगा यात्रा शुल्क

रेलवे आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक स्वदेश ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, रानी कमलापति एवं इटारसी आदि रेलवे स्टेशनों से होते हुए दक्षिण भारत की यात्रा के लिए निकलेगी। धार्मिक पर्यटन यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार 5 सौ रुपए खर्च आएगा। रेलवे के मुताबिक इन शहरों की लोगों को कुल नौ दिन व आठ रात्रि की यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा के दौरान ट्रेन में आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को चाय, ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर दिया जाएगा। वहीं बिना एसी की सुविधा वाले अच्छे होटलों में विश्राम के लिए ठहराया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक यात्रा में शामिल शहरों में भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

ऐसे करवाए बुकिंग

आईआरसीटीसी के मुताबिक यात्रा के दौरान टिकट शुल्क में ही यात्रियों का 4 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। वहीं यात्रा के दौरान सभी को कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। यात्रा में शामिल होने वाले लोग स्वदेश ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन या फिर रेलवे के अधिकृत एजेंट करवा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article