भोपाल

Bhopal Viral News: बिन बुलाए शादी में पहुंचा, लोगों ने प्लेट्स धुलवाईं और वायरल कर दिया वीडियो

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 06:36 PM IST

Capital Bhopal: भोपाल की एक शादी में बिना बुलाए युवक के पहुंचने पर उससे प्लेट्स धुलवाई गई। युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। युवक एमबीए का स्टूडेंट है। वीडियो के अनुसार, वह खुद को जबलपुर का बता रहा है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Image

बिना इनविटेशन शादी में आने पर भोपाल में स्टूडेंट से धुलवाए प्लेट्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुफ्त में खाने की मिली स्टूडेंट को सजा
  • भोपाल के एक मैरिज गार्डन का है वीडियो
  • वीडियो में खुद को जबलपुर का बता रहा एमबीए स्टूडेंट

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक शादी समारोह में बिना इनविटेशन पहुंचे एक एमबीए के स्टूडेंट से बर्तन धुलवाए गए। यह सजा उसे मुफ्त में खाना खाने पर मिली। इसका वीडियो भी सामने निकलकर आया है। वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले पर लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर से भी एक्शन लेने की मांग की गई है।

बता दें कि, वीडियो भोपाल के किस मैरिज गार्डन का और कब का है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो बुधवार के दिन सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद वीडियो बनाने वाले पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी की जा रही है।

भोपाल के प्राइवेट कॉलेज का स्टूडेंट है युवक

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में स्टूडेंट ने खुद को जबलपुर का रहने वाला बताया है। भोपाल में वह एक प्राइवेट कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और फर्स्ट ईयर में है। वीडियो बनाने वाला शख्स युवक से कई तरह के सवाल-जवाब कर रहा था। इस दौरान वह पढ़ाई, काम और कहां का रहने वाला है आदि जानकारियां स्टूडेंट से ले रहा है।

जानिए क्या है पूरे वायरल वीडियो में

बता दें, वीडियो में एक युवक बर्तन धोता दिखाई दे रहा है और वीडियो बना रहा शख्स उससे तरह - तरह के सवाल-जवाब कर रहा है। वह उससे पूछ रहा है कि, 'कैसा लग रहा है प्लेट्स धोकर'। इस पर युवक ने जवाब दिया है कि, 'फ्री में खाना खाया है, कुछ तो करना ही पड़ेगा'। इसके बाद शख्स युवक से जुड़ी उसकी कई तरह की जानकारियां हासिल करता है। युवक बताता है कि, 'वह एमबीए करता है और जबलपुर का निवासी है'। वीडियो में हो रही बातचीत से पता चल जाता है कि, युवक अच्छा खाना खाने के लिए भोपाल के एक मैरिज गार्डन में चल रही शादी में गया था, लेकिन पकड़ लिया गया। फिर उसके साथ गलत तरीके से व्यवहार करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया गया। और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article