भोपाल

Bhopal: सफर से पहले पढ़ लें यह खबर, भोपाल से दानापुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यह है शेड्यूल

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Oct 31, 2022, 01:30 PM IST

Indian Railways: भारतीय रेलवे समय-समय पर रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है। छठ के पर्व पर भी कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसी क्रम में रेलवे की ओर से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर बिहार के लिए एक स्पेशल ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। यह ट्रेन 1 नवंबर को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।

Image

भोपाल से दानापुर बिहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • रानी कमलापति स्टेशन से एक नवंबर को दानापुर के लिए जाएगी ट्रेन
  • दानापुर से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए 2 नवंबर को चलेगी ट्रेन
  • प्रयागराज होते हुए जाएंगी दोनों ट्रेनें


Bhopal News: रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर के बीच एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति दीवाली/छठ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की एक-एक ट्रिप दोनों स्टेशनों के बीच की जाएगी। छठ के पर्व को देखते हुए इन ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। यात्रीभार बढ़ने पर रेलवे ने सफर करने वाले लोगों को यह सुविधा दी है।

बता दें कि दशहरा, दिवाली पर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। सैकड़ों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रीभार कम करने का काम हुआ। लेकिन छठ पर्व पर घर आने-जाने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भीड़ से स्पेशल ट्रेनों का विस्तार करना पड़ा।

एक नवंबर को दोपहर 2:20 बजे होगी स्पेशल ट्रेन रवाना

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 1 नवंबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी, 3:20 बजे होशंगाबाद पहुंचेगी, 3:22 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान करने के बाद 3:50 बजे इटारसी पहुंचेगी, शाम 4:05 बजे इटारसी से प्रस्थान करके शाम 5:10 बजे पिपरिया पहुंचेगी, शाम 5:12 बजे पिपरिया से रवाना होकर शाम 6:33 बजे नरसिंहपुर पहुंच जाएगी, शाम 6:35 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान करने के बाद शाम 7:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी, शाम 7:45 बजे जबलपुर से रवाना होकर रात 8:23 बजे सिहोरा रोड पहुंच जाएगी, रात 8:25 बजे सिहोरा रोड से चलकर रात 9:00 बजे कटनी पहुंचेगी, रात 9:05 बजे कटनी से रवाना होकर रात 9:48 बजे मैहर पहुंच जाएगी, रात 9:50 बजे मैहर से प्रस्थान करने के बाद रात 10:35 बजे सतना पहुंचेगी, रात 10:40 बजे सतना से प्रस्थान करने के बाद अगले दिन रात 12:10 बजे मानिकपुर पहुंच जाएगी, रात 12:12 बजे मानिकपुर से रवानो होकर रात 1:55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी, रात 2:00 बजे प्रयागराज छिवकी से रवाना होकर यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंच जाएगी।

दानापुर से चलने पर ये रहेगा शेड्यूल

बता दें कि, गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 2 नवंबर को दानापुर स्टेशन से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी, रात 8:55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी, रात 9:00 बजे प्रयागराज छिवकी से प्रस्थान करने के बाद रात 11:55 बजे मानिकपुर पहुंच जाएगी, रात 11:57 बजे मानिकपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 12:55 बजे सतना पहुंच जाएगी, रात 1:00 बजे सतना से चलने के बाद रात 1:28 बजे मैहर पहुंच जाएगी, रात 1:30 बजे मैहर से प्रस्थान करने के बाद रात 2:30 बजे यह ट्रेन कटनी पहुंच जाएगी, रात 2:35 बजे कटनी से प्रस्थान करने के बाद रात 3:13 बजे सिहोरा रोड पहुंचेगी, रात 3:15 बजे सिहोरा रोड से प्रस्थान करने के बाद रात 3:50 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी, सुबह 4:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और सुबह 5:00 बजे नरसिंहपुर पहुंच जाएगी। सुबह 5:20 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान करने के बाद सुबह 6:10 बजे पिपरिया पहुंच जाएगी, सुबह 6:12 बजे पिपरिया से प्रस्थान करने के बाद सुबह 7:10 बजे इटारसी पहुंचेगी, सुबह 7:25 बजे इटारसी से प्रस्थान करेगी और सुबह 7:53 बजे होशंगाबाद पहुंच जाएगी, सुबह 7:55 बजे होशंगाबाद से रवाना होकर सुबह 9:50 बजे यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पहुँच जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article