भोपाल

Bhopal News: कोलार 6 लेन रोड का शनिवार को सीएम करेंगे भूमि पूजन, ये होंगी इसकी खासियत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 07:52 PM IST

Bhopal News: 222 करोड़ की कोलार 6 लेन सड़क परियोजना की सीएम शिवराज सिंह कल आधारशिला रखेंगे। इस रोड के बनने से लाखों लोगों को सुगम सफर का तोहफा मिलेगा। यह सड़क कई मायनों में खास भी है।

Image

भोपाल में 6 लेन रोड का शनिवार को सीएम करेंगे भूमि पूजन

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल की कोलार रोड होगी 6 लेन की
  • शनिवार को सीएम शिवराज सिंह रखेंगे आधारशिला
  • 5 लाख लोगों को मिलेगा इसका सीधा फायदा


Bhopal News: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये अच्छी खबर है। शहर की सबसे व्यस्ततम कोलार रोड अब 6 लेन होने जा रही है। शानिवार को सीएम शिवराज सिंह इसकी आधारशिला रखेंगे। सड़क कई खास बातों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। ताकि आने वाले समय में शहर के लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। बता दें कि सड़क के बीच में 3 मीटर की जगह छोड़ी जाएगी, जिससे आने वाले समय में मेट्रो रेल के काम में कोई समस्या ना आए।

विभागीय जानकारी के मुताबिक इसके अलावा सड़क के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं ट्रैफिक सिग्नल भी बनेंगे। सड़क पर सर्विस लेेन के अलावा करीब 27 छोटे - बड़े पुल बनेंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 222 करोड़ रुपये का है। इसमें सबसे खास बात तो ये रहेगी कि,सर्व-धर्म काॅलोनी के समीप कालियासोत नदी पर सबसे बड़ा ब्रिज बनाया जाएगा। जिसे मौजूदा पुल से जोड़ा जाएगा। इस 6 लेन रोड की कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक कुल 15.10 किमी लंबाई होगी। इसी के साथ चूना भट्टी, मंदाकिनी, नयापुरा, ललितानगर, डी-मार्ट आदि इलाकों के पास स्कावयर भी छोड़े जाएंगे। वहीं रोड से जुड़ने वाले रास्तों को भी 50 से 200 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

भूमि पूजन को लेकर विधायक - अधिकारी ले रहे जायजा

गौरतलब है कि, शहर में इस समय मेट्रो का काम एम्स से सुभाष नगर रेलवे ब्रिज तक हो रहा है। आने वाले समय में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसे बढाया जाएगा। जिसमें कोलार इलाका मुख्य तौर पर शामिल किया जाएगा। यही वजह है कि 6 लेन प्रोजेक्ट में अभी से मेट्रो के लिए जमीन छोड़ी जाएगी, जिससे पिलर बनाने में आसानी रहे। सीएम शिवराज सिंह द्वारा किए जाने वाले भूमिपूजन के चलते एमएलए रामेश्वर शर्मा समेत कलेक्टर अविनाश लवानिया इलाके का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस 6 लेन रोड के बन जाने के बाद भोपाल के कोलार सहित ओबैदुल्लागंज, मंडीदीप, सलकनपुर, हरदा, टिमरनी व अन्य इलाकों से आने-जाने वाले करीब 5 लाख लोगों इसका फायदा मिलेगा। लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'