भोपाल

भोपाल: अच्छी खबर! लेक सिटी की सड़कों पर अब दौड़ेगी ई-बाइक, इतना देना होगा रेंट, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:41 PM IST

Bhopal: ई-बाइक को रेंट पर लेने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। एप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। जिसमें प्रथम 15 मिनट के लिए रेंट 20 रुपए चार्ज किया जाएगा। इसके बाद हर एक मिनट का चार्ज 1 रुपए की दर से लगेगा। फिलहाल राजधानी में ई-बाइक के लिए 6 स्टेशन बनाए गए हैं।

Image

भोपाल में सीएम शिवराज सिंह ई-बाइक सर्विस का उद्घाटन करते हुए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीपीपी मोड पर होगा शहर में ई-बाइक का संचालन
  • लेक सिटी में छ जगह बनाए गए ई-बाइक स्टेशन
  • पहले 15 मिनट के लिए लगेगा 20 रुपए किराया

Bhopal: राजधानी भोपाल में गुरुवार को ई-बाइक की लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ई-बाइक राइडिंग की। इसके बाद ई-बाइक रैली को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली टीटी नगर स्टेडियम जाकर संपन्न हुई। हालांकि कुछ बाइक खेलो इंडिया में शामिल होने आए खिलाड़ियों के लिए छोड़ दी गई।

जबकि बाकी सभी ई-बाइक राजधानी के अलग- अलग इलाकों में बनें 6 ई-बाइक स्टेशनों पर भेज दी गई। बता दें कि, राइडर्स के लिए ई-बाइक आवागमन के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। भविष्य में योजना है कि, 100 बाइक उपलब्ध करवाई जाए जिससे होम डिलीवरी में आसानी हो। गौरतलब है कि वर्तमान में शहर में करीब 1200 लोग स्मिार्ट साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पर्यावरण से जुड़े लोगों के मुताबिक इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि, शहर में प्रदूषण का स्तर घटेगा।

इस तरह से ले सकते हैं रेंट पर ई- बाइक

कंपनी के सीईओ गौरव बैनल के मुताबिक, ई-बाइक को रेंट पर लेने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर पंजीकरण होने के बाद सिक्योरिटी अमाउंट कम से कम 100 रुपए रखनी होगी। एप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। जिसमें प्रथम 15 मिनट के लिए रेंट 20 रुपए चार्ज किया जाएगा। इसके बाद हर एक मिनट का चार्ज 11 रुपए की दर से लगेगा। प्रत्येक ई-बाइक को जीपीएस के जरिए स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। अगर किसी ई-बाइक की बैटरी बीच रास्ते डिस्चार्ज हो जाती है तो संचालन कंपनी का कार्मिक मौके पर जाकर बैटरी चेंज करेगा।

ऐसे किया जाएगा इनका संचालन

स्मार्ट सिटी कंपनी ने पीपीपी मोड पर इसके संचालन की जिम्मेदारी एक चार्टर्ड कंपनी को दी है। कंपनी के सीईओ गौरव बैनल के मुताबिक, संचालन करने वाली कंपनी कुल इनकम का दस फीसदी हिस्सा कंपनी को देगी। इसके लिए शहर में आईएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, अटल पथ, टीटी नगर स्टेडियम, वन विहार व बोट क्लब आदि स्थानों पर कुल 6 स्टेशन बनाए गए हैं। बता दें कि, एक बार चार्ज होने के बाद ई-बाइक 36 किमी तक का सफर तय करेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन