भोपाल

मेरी हत्या कराना चाहती है BJP, CM मोहन के इशारे पर अटैक? जीतू पटवारी ने हमले के बाद लगाए गंभीर आरोप

जीतू पटवारी के काफिले को रोक कर हमला करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पटवारी ने सीएम मोहन यादव के इशारे पर हमला होने का आरोप लगया है।

Image

रतलाम में जीतू पटवारी पर हमला

रतलाम : जिले में वोट अधिकार यात्रा के दौरान एमपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफीले पर हमले की कोशिश की गई। रोड शो के दौरान उन्हें धाकड़ समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाए। कई लोग गाड़ी के बोनट पर चढ़कर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा भी फूट गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मिली शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पटवारी ने अपने बयान को लेकर धाकड़ समाज से माफी मांग ली है।

वहीं हमले का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हाफ आस्तीन के लाइनिंग वाले शर्ट पहने हुए युवक द्वारा जीतू पटवारी के वाहन पर हाथ से मुक्का मार कर कांच तोड़ने का प्रयास किया गया। रतलाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर हमला करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल, पुलिस ने की अज्ञात लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बीजेपी पर लगाए आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप है कि भाजपा नेता की सय पर पर हमला किया गया है। जब काले झंडे दिखाए जा रहे थे उस वक्त कुछ लोग लाठी डंडे भी हाथों में लिए थे। पटवारी का आरोप है कि बीजेपी उनकी हत्या कराना चाहती है।

दरअसल , रविवार को रतलाम में 'वोट चोर गद्दी छोड़' यात्रा में शामिल होने जीतू पटवारी अपने वाहन से आ रहे थे। तभी रतलाम के ग्राम मांगरोल में कुछ लोगों द्वारा पटवारी को काले झंडे दिखाए और पटवारी के वाहन पर पथराव किया। पटवारी का कहना है कि मुझ पर भाजपा के नेताओं द्वारा हमला कराया गया है। मुझ पर भाजपा इसलिए हमले कर रही है क्योंकि मैं नशे के खिलाफ बोल रहा हूं। मेरे पुतले जलाए जा रहे हैं मुझे काले झंडे दिखाए जा रहे हैं, मुझे डराने की कोशिश मोहन यादव के कहने पर की जा रही है । पर मैं डरने वाला नहीं हूं।

युवक कांग्रेस प्रदेश माह सचिव किशन सिंगाड़ ने रतलाम के स्टेशन रोड़ थाने पर पहुंच हमला करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता किशन सिंगाड़ की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी किशन सिंगाड़ के द्वारा रिपोर्ट लिखाई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article