Bhopal News: भोपाल में आज हाइड्रोलिक क्रेन के गिरने से हादसा हो गया। जिसमें कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह घायल हो गए। वे महाराणा प्रताप की प्रतिमा को माला पहना रहे थे। कांग्रेस पार्षद हाइड्रोलिक क्रेन के माध्यम से मूर्ति पर माल्यार्पण कर रहे थे, इसी दौरान क्रेन गिर गई। जिससे वार्ड क्रमांक 66 के कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो नीचे दिया गया है।
दुर्घटना का लाइव वीडियो
महाराणा प्रताप की जयंती पर हादसा
आज यानी 9 जून को महाराणा प्रताप की जंयती है। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान दुर्घटना का लाइव वीडियो आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाइड्रोलिक क्रेन पर कांग्रेस पार्षद चढ़े हुए हैं, उनके साथ एक-दो लोग और क्रेन पर दिखाई दे रहे हैं। जब वे क्रेन के माध्यम से महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माला पहनाने जा रहे थे। तभी अचानक क्रेन गिर जाती है। जिससे कांग्रेस पार्षद समेत कई लोगों को चोट लग जाती है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। इस दुर्घटना में कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
