शहर

भरूच में आग का तांडव, केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, कई मजदूर घायल

गुजरात के भरूच जिले में झगड़िया GIDC क्षेत्र में गुरुवार को मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में अचानक जोरदार धमाके बाद आग लग गई। इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Image

भरूच में बड़ा हादसा

Bharuch Factory Fire: गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया GIDC क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, यह घटना मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में हुई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटें और काले धुएं के गुबार भी दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे के दौरान कंपनी में काम कर रहे कुछ मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विस्फोट की वजह की जांच जारी

फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए है और स्थिति को काबू में लाने के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article