शहर

Bhadohi Girl Suicide Case: सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में किया सरेंडर, नौकरानी की घर में मिली थी लाश

Bhadoni News: भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें, इससे पहले जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विधायक के घर नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया था।

Image

सपा विधायक जाहिद बेग ने किया सरेंडर

Bhadoni News: भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सपा विधायक जाहिद बेग ने अपने आवास पर नाबालिग लड़की के सुसाइड मामले में सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार, भदोही से सपा के विधायक जाहिद बेग ने सीजेएम न्यायालय में सरेंडर किया है। सरेंडर करने जा रहे विधायक को न्यायालय से बाहर पुलिस ने रोकने की कोशिश भी की। विधायक को रोकने के दौरान वकीलों और पुलिस में धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है।

विधायक के बेटे को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

बता दें, इससे पहले भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। विधायक जाहिद बेग के घर नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। विधायक और उनकी पत्नी पर भी मामला दर्ज था। 9 सितंबर को भदोही शहर के कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला मालिकाना स्थित समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर नौकरानी की संदिग्ध मौत हो गई थी। वो दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। तब शव को गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article