शहर

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराई बस, 100 मीटर तक दूर तक घिसटी; 4 लोगों की मौत

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस हादसे में चार लोगों की मौत और तीन घायल हो गए। बस कोझिकोड से बेंगलुरु जा रही थी। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फाइल फोटो

कर्नाटक के बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में पता है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिर जाम हो गया, जिसे ट्रैफि पुलिस ने बहाल कराया।

बस में सवार थे 36 यात्री

यह हादसा आज सुबह करीब 4:30 बजे चन्नापटना के पास संकलागेरे गांव में पुट्टप्पानदोड्डी के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, बस केरल के कोझिकोड से बेंगलुरु जा रही थी। जिसमें कुल 36 यात्री सवार थे। रास्ते में बस ड्राइवर ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस लगभग 100 मीटर तक रेलिंग से रगड़ती चली गई, फिर जाकर रुकी।

इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान केरल के कोझिकोड के मोहम्मद फरान (22) और सुल्फी (45), बेंगलुरु के कलासीपाल्या के राशिद (45) और बेंगलुरु के साकिर (27) के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य यात्री हादसे में घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर की झपकी बनी हादसे की वजह!

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें पता चला कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे बस अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। हालांकि, ड्राइवर ने दावा किया कि वह सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बस ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article