शहर

Bareilly Markets: जानिए बरेली के बाजार में क्या है खास, जो देश विदेश में है मशहूर

बरेली का नाम सुनते ही आपको यहां का झुमका बाजार याद जाता होगा। लेकिन यहां कई और भी ऐसे बाजार हैं, जहां के प्रॉडक्ट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। तो चलिए जानते हैं क्या खास है बरेली के इन बाजारों में।

Image

बरेली बाजार

Photo : Twitter

Bareilly: अपने झुमका और सुरमा बाजार के लिए बरेली दुनियाभर में फेमस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरेली में कई और चीजें भी हैं जो काफी मशहूर हैं। अगर नहीं तो आज हमको बताएंगे। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...गाने से बरेली को काफी प्रसिद्ध मिली। लेकिन यहां ऐसी कई और भी खास चीजें हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। उन्हीं खास चीजों में शामिल हैं बरेली के बाजार।

बांस बाजार

बरेली के बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार बांस के बने फर्निचर मिलते हैं। हालांकि समय के साथ बांस के उत्पादों की डिमांड में कमी आई है।लेकिन बासं के फर्निचर के शौकीनों के घर आज भी बासं के बने उत्पाद नजर आते हैं। और लोग इनकी खूब खरीदारी भी करते हैं। वहीं इन बांस से बने प्रॉडक्ट की ज्यादातर डिमांड टूरिस्ट प्लेसेज पर होती है।

सुरमा बाजार

बरेली का सुरमा काफी फेमस है। यहां सुरमा बाजार में सुरमे की खूब डिमांड है। यहीं नहीं इसकी डिमांड अब शहर के साथ ही पूरे देश में हो रही है। सुरमा आम काजल की तरह केमिकल युक्त नहीं होता है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। शायद यही वजह है कि कई बार फिल्मी जगत के सितारे भी सुरमे का इस्तेमाल करते नजर आते हैं।

पतंग बाजार

कहा जाता है कि बरेली के पतंग बाजार के माजे का कोई जोड़ ही नहीं है। यह बेहत ही मजबूत होते हैं। कहते हैं कि किसी समय में यहां सबसे बड़ा पतंग और मांझा बाजार था, लेकिन समय के साथ ही इसका अस्तित्व सिमटता गया। फिर भी इसके उत्पादों की मांग देशभर के पतंग महोत्सवों में होती है।

जरी बाजार

बरेली के जरी बाजार के उत्पाद विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। यहां पर बने जरी वाले लहंगे बहुत सुंदर और महंगे होते हैं। बेहतरीन गरीगरों द्वारा महीने भर में एक लहंगे को तैयार किया जाता है, जिसे देखते ही ग्राहक इसे खरीदने को आतुर हो जाते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article