शहर

Banka Murder News: बहनोई ने साले को गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच बाइक को लेकर चल रहा था विवाद

बांका जिले के झाझा गांव में बाइक को लेकर बहनोई ने अपने साले को मौत के घाट उतार दिया। साले अमित यादव ने अपने बहनोई सूरज यादव के नाम पर बाइक खरीदी, जिसे सूरज अपने घर ले जाना चाहता था, इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

Image

बहनोई ने साले को मारी गोली (सांकेतिक फोटो)

Banka Murder News: बिहार के बांका जिले में बहनोई ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। बहनोई और साले के बीच बाइक लेने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बुधवार रात को बहनोई ने साले के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बहनोई के नाम पर साले ने खरीदी थी बाइक

यह घटना बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव की है। इस गांव के मोड़ पर ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम अमित यादव है जो झाझा गांव का निवासी है। अमित अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। अमित का बहनोई सूरज यादव शंभूगंज थाना क्षेत्र के मझगांय गांव में रहता है। अमित ने छह महीने पहले ही अपने बहनोई सूरज यादव के नाम पर एक बाइक खरीदी थी। मृतक की मां ने बताया कि इस बाइक को सूरज अपने घर लेकर जाना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी।

पुलिस कर रही घटना की जांच

परिजनों ने बताया कि इस घटना से पहले दोनों के बीच मोबाइल पर बाइक को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद सूरज यादव अपने ससुराल के लिए निकला और गांव के मोड़ पर बहनोई और साले का आमना सामना हुआ। इसी दौरान सूरज ने अमित को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर अमित के परिजन वहां पहुंचे, जिसके बाद अमित को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया जहां डॉक्टर पंकज कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर एसडीपीओ विपिन बिहारी ने कहा कि आपसी विवाद में बहनोई ने साले को गोली मार दी। फुल्लीडुमर एवं अमरपुर पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!