शहर

Bahraich News: बहराइच में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बहराइच में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश फिरोज के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें फिरोज गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

Bahraich Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रामगांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान फिरोज के रूप में हुई है, जिस पर 50 हजार का ईनाम घोषित है। उस पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

दो दिन पहले बौंडी इलाके में हुआ एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले बौंडी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ था। जिसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। इन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी बदमाश फिरोज एकलापुर के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही रामगांव थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाश को रोकने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फिरोज के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

फरार बदमाश की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी फिरोज पर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों समेत 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देता था। उसका एक साथ अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस में संभावित ठिकानों पर दबिश दे है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article