शहर

Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन के समय में हुए इजाफा, जानें क्या है नया टाइम

Ramlala Darshan Timing: अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की उमड़ी हुई भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राम मंदिर में भक्त अब रात दस बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Image

रामलला के दर्शन का समय

Ramlala Darshan Timing: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब भगवान राम के दर्शन शाम 7 बजे तक नहीं बल्कि रात 10 बजे तक कर सकेंगे। मंगलवार को राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला किया है। जिसके बाद अब सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इस बीच सिर्फ भोग और आरती के दौरान ही भक्तों को थोड़ी देर के लिए रोका जाएगा। जिसके बाद फिर से दर्शन शुरू हो जाएंगे।

सीएम योगी ने किया हवाई सर्वे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्था को देखने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहूलियत के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। सीएम ने राम मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और दर्शन व्यवस्था को सुधारने को लेकर निर्देश दिए।

लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मंगलवार को राम मंदिर में कुल 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओ से यह निर्णय लिया गया है। जिसके तहत अब सुबह के 6 बजे से दर्शन शुरू होंगे और रात दस बजे तक अनवरत जारी रहेंगे। हालांकि इस दौरान भोग और आरती के लिए श्रद्धालुओं को रोका जाएगा, इस प्रक्रिया के बाद फिर से दर्शन शुरू हो जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article