शहर

Ayodhya Ram Mandir: सरयू की बाढ़ भी नहीं हिला पाएगी राम मंदिर की बुनियाद, इन वजहों से सदियों तक सुरक्षित रहेगा रामलला का घर

Ayodhya Ram Mandir: प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के बाद आसपास का पर्यावरण अच्‍छा और अनुकूल रहे इसलिए परिसद के 70 फीसदी हिस्‍से में हरयिाली होगी। इसके अलावा बचे हुए 30 फीसदी हिस्‍से में ही निर्माण होगा।

Image

अयोध्‍या में बन रहा भव्‍य राम मंदिर। (तस्‍वीर साभार: @ShriRamTeerth/X)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम का नव्‍य, दिव्‍य और भव्‍य मंदिर बनकर तैयार होने ही वाला है। रामलला के मंदिर में इंजीनियरिंग की बेहतरीन संरचना है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि, टेंट से हटकर रामलला जिस भव्‍य मंदिर में विराजने वाले हैं उसकी नींव 14 मीटर गहरी और पत्‍थरों की चट्टान से निर्मित है। आसान शब्‍दों में कहा जाए तो तपती धूप से लेकर, मूसलाधार बारिश या कड़ाके की ठंड से लेकर सरयू नदी की रौद्ररूपी बाढ़.. कोई भी परिस्थिति राम मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। मंदिर की अलौकिकता और चमक सदियों तक धूमिल नहीं होगी।

सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा मंदिर

चंपत राय ने विस्‍तारपूर्व जानकारी देते हुए बताया कि, भूमिपूजन वाला स्‍थान सरयू तल से तकरीबन 105 मीटर ऊंचाई पर है। निर्माण से पूर्व जब रडार सर्वे हुआ तो पता चला कि, प्रस्‍तावित गर्भगृह स्‍थल के नीचे काफी गहराई तक मलबा ही मलबा एकत्रित है। ऐसे में 40 फीट तक खोदाई की गई, लेकिन 30 फीट पर जब प्राकृतिक मिट्टी मिली तो खोदाई रोक दी गई। हालांकि निर्माण के दौरान 42 फीट तक मिट्टी को समतल करने का कार्य चला। यानी कि अब एक पंक्ति में कहा जाए तो राममंदिर की चौखट की ऊंचाई सरयू तल से 107 मीटर ऊपर है, जो कि बाढ़ में भी रामलला के घर को सुरक्षित रखेगा।

इन वजहों से दैदीप्‍यमान रहेगा राम मंदिर

  • राजस्थान, तेलंगाना व कर्नाटक के पत्थरों से मंदिर का निर्माण
  • 21 लाख क्‍यूबिक पत्‍थरों से प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण
  • मंदिर की 1-1 फीट की 46 लेयर जिन्‍हें रोलर से कांपैक्‍ट किया गया
  • 14 मीटर चट्टानों से बनी मंदिर की नींव
  • राम मंदिर को अत्‍यधिक ऊंचा बनाने के लिए ढाली गई 21 फीट ऊंव प्लिंथ
  • पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वॉल का निर्माण
  • कंक्रीट, स्‍टोन डस्‍ट और थर्मल पावर के फ्लाई से भरी मंदिर की नींव
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक के इंजीनियरों से मंदिर के एक-एक पत्‍थर की जांच
यह भी पढ़ें: अयोध्‍या में रामलला के दर्शन के साथ पर्यटन का भी लीजिए मजा, टेंट सिटी देगी फाइव स्टार वाला फील

हरियाली से आच्‍छादित होगा मंदिर का 70 फीसदी भाग

प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के बाद आसपास का पर्यावरण अच्‍छा और अनुकूल रहे इसलिए परिसद के 70 फीसदी हिस्‍से में हरयिाली होगी। इसके अलावा बचे हुए 30 फीसदी हिस्‍से में ही निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि, परिसर के 600 पेड़ों को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। वहीं, नगर निगम के सीवर, ड्रेनेज पर 70 एकड़ के परिसर का लोड नहीं होगा।

भक्‍तों के लिए की जा रहीं ये सुविधाएं

मंदिर परिसर में दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व एक पॉवर स्टेशन का निर्माण किया गया है। मंदिर में दो लिफ्ट लगने के साथ-साथ दिव्यांग, वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुविधा होगी। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर दो रैंप भी बनेंगे, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 200 टॉयलट ब्लॉक बनेंगे और जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी। नए मंदिर परिसर के आठ एकड़ में तीर्थयात्री सुविधा केंद्र का निर्माण होगा, जहां 25 हजार श्रद्धालु अपने सामान, जूता, चप्पल रख सकेंगे। भक्‍तगण के बैठने के लिए बेंच और पंखों की व्‍यवस्‍था होगी और मंदिर में परिसर में एक चिकित्‍सा केंद्र भी रहेगा जहां अनुभवी चिकित्‍सकों की ही नियुक्ति होगी।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article