शहर

Ayodhya Airport: श्रीराम एयरपोर्ट से 25 दिसंबर को भरिए उड़ान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Ayodhya Airport - अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 25 दिसंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

Image

अयोध्या एयरपोर्ट

Photo : Twitter

Ayodhya Airport: अयोध्या मेंरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम नगरी को पूरी तरह सुविधाओं से लैस करने का प्रयास जारी है। जहां फोरलेन का काम अपने अंतिम चरण में है तो वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। लिहाजा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 25 दिसंबर को नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पहले ही घोषणा की गई थी कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले ही यह एयरपोर्ट प्रारंभ हो जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण कर इसके चालू होने के संकेत दे दिए थे।

50 हजार स्क्वायर फीट का होगा रनवे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उड्डयन मंत्री ने 15 दिसंबर तक इसके कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इस समय कयास लगाए जाने लगे थे कि दिसंबर में ही उसका उद्घाटन हो जाएगा। यही कारण है कि निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। 821 एकड़ जमीन राज्य सरकार ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को मुहैया कराई है। पहले मात्र 178 एकड़ में बहुत छोटी सी एयरस्ट्रिप थी। पहले चरण के दौरान एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर रखी गई है, जिसे निर्माण के दूसरे चरण में बढ़ाकर 3700 मीटर तक किया जाएगा। इससे श्रीराम एयरपोर्ट 50 हजार स्क्वायर फीट का हो जाएगा।

उतर सकते हैं बोइंग 887

सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट से पहली उड़ान दिल्ली और इसके बाद अहमदाबाद के लिए शुरू होगी। बाद में इसे और विस्तार देकर अयोध्या आने के इच्छुक लोगों को राहत दी जाएगी। इस एयरपोर्ट पर बोइंग 787, बोइंग 887 के साथ ही एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े और भारी विमान भी उतर सकते हैं। एयरपोर्ट संचालित होने से राम मंदिर के दर्शन के इंतजार में बैठे देश-विदेश के श्रद्धालु आसानी से रामनगरी पहुंच सकेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article